पृष्ठ

सोमवार, 28 नवंबर 2011

ON DAUGHTERS' WEEK

Cute Girl 2
 बेटियां   प्यारी होती हैं ,
बेटियां सुन्दर होती हैं ,
 बेटियां चंचल होती हैं.
 वे रोटी बनती हैं ,                        
पनघट से पानी भरती हैं,
 कपडे धोती हैं .
माँ की आंखे होती हैं  .
 पिता की लाठी होती हैं .
बेटियां सुंदर होती हैं .
 वे माँ भी होती हैं ,
किसी की पत्नी होती हैं 
बहने होती हैं 
 संस्कृति की कर्णधार होती हैं ,
संस्कारी होती हैं 
 बेटियां प्यारी होती हैं .
वे नौकरी करती हैं , 
वे ईंटें  ढोती हैं ,
 वे घर बनाती हैं  
पति का सहारा  बनती हैं 
बेटों की ताकत होती हैं , 
बेटियां  प्यारी होती हैं .
 वे जलकर मरती हैं
 पत्थर खाकर मरती हैं ,
दहेज़ की बलिवेदी पर चढ़ती हैं
 और कभी गर्भ  में ही मरती हैं 
.बेटियां प्यारी होती हैं 
बेटियां न्यारी होती हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें